स्वस्थ और फिट बॉडी के लिए अपनी दिनचर्या में ये बदलाव अभी से शुरू करें - Logicaltalk, blogging, seo, earn money, business

Latest

Tuesday, October 2, 2018

स्वस्थ और फिट बॉडी के लिए अपनी दिनचर्या में ये बदलाव अभी से शुरू करें

स्वस्थ और फिट बॉडी के लिए अपनी दिनचर्या में ये बदलाव अभी से शुरू करें

आज के समय में एक पूर्ण रूप से स्वस्थ शरीर पाना एक प्रकार से सपना सा होता जा रहा है | मिलावट की चीज़ें खा खा के हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम तो और भी कमजोर सा होता जा रहा है | ऐसे में आज हम आपको स्वस्थ शरीर पाने के लिए कुछ टिप्स बताने वाले हैं |

1 तरह तरह की चीज़ें खाइये

जी हाँ हमारे शरीर को कम से कम चालीस तरह के नुट्रिएंट्स की बहुत ही आवस्यकता होती है | इतने अलग अलग प्रकार के नुट्रिएंट्स आपको किसी एक खाने की चीज़ में नहीं मिल सकते | इसीलिए आपको कई प्रकार की खाने की चीज़ें खाते रहना चाहिए |

2 अधिक से अधिक फल और सब्जियां खाएं 

 

कौन नहीं जानता की फलों में कितने प्रकार की महत्त्वपूर्ण चीज़ें पायी जाती हैं | आपको खाना खाते समय भी रोटी चावल काम लेकिन सब्जियां और सलाद ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए |

3 चीनी और नमक लेना कम करें

अधिक मात्रा में चीनी खाना हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है जिसके चलते हमें हार्ट से सम्बंधित बहुत गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं | इसी प्रकार नमक में भी सोडियम की काफी मात्रा होती है जो की अधिक मात्रा में लेने से हमारे शरीर को नुक्सान पहुँचाता है इसलिए हमे नमक भी काम लेना चाहिए |

4 खूब लिक्वीड लें 

 

हमारे शरीर को खाने से ज्यादा पानी की जरुरत होती है | इंसान खाने के बिना कुछ दिन तक जी सकता है पर पानी के बिना बिलकुल भी नहीं | इसलिए हमें अलग अलग तरीकों से लिक्विड लेते रहना चाहिए जैसे की, पानी, जूस, कोल्ड ड्रिंक,और भी तमाम चीज़ें |
धन्यवाद्

No comments:

Post a Comment