अगर आपकी इम्यूनिटी है कमजोर, तो इन 5 चीज़ों का सेवन अभी शुरू कर दीजिए - Logicaltalk, blogging, seo, earn money, business

Latest

Tuesday, September 25, 2018

अगर आपकी इम्यूनिटी है कमजोर, तो इन 5 चीज़ों का सेवन अभी शुरू कर दीजिए

अगर आपकी इम्यूनिटी है कमजोर, तो इन 5 चीज़ों का सेवन अभी शुरू कर दीजिए


नमस्कार,
हमारा इम्यून सिस्टम हमें हर एक बीमारी से बचाने में मुख्य भूमिका निभाता है । एक ताजा सर्वे के अनुसार आज विश्व में 2 में से 1 पुरुष और 3 में से एक महिला अपने पूरे जीवन में एक बार कैंसर सामना जरूर कर रहा है, और खराब इम्यून सिस्टम इसका एक मुख्य कारण है।आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बताने वाले हैं जिनका सेवन करके आप अपना इम्यून सिस्टम बहुत ज्यादा मजबूत कर सकते हैं।
अगर आपने अभी तक हमें फॉलो नहीं किया है तो अब कर लीजिए।

1 खट्टे फल

 

 ठंड लग जाने के बाद ज्यादातर लोग विटामिन C लेना शुरू कर देते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह आपके इम्यून सिस्टम का निर्माण करने में मदद करता है। माना जाता है कि विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में वृद्धि करने में बहुत मदद करता है। संक्रमण से लड़ने के लिए भी ये बहुत महत्वपूर्ण हैं।

2 शिमला मिर्च

 

 शिमला मिर्च में खट्टे फलों से भी ज्यादा विटामिन होता है। एक निश्चित मात्रा शिमला मिर्च का सेवन करने से आपके शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स नियमित रूप से बनते रहते हैं।


3 लहसुन

 

लहसुन हमारे शरीर को इंफेक्शंस से लड़ने में बहुत मदद करता है। लहसुन मे बहुत जादा मात्रा में सल्फर पाया जाता है जो कि हमारी नसों को साफ रखने में मदद करता है और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता को भी बढ़ाता है।

4 अदरक

 

अदरक का इस्तेमाल तो हम सब बहुत सी बीमारियों में करते हैं। अदरक उल्टी रोकने भी काफी मददगार है। यह इम्यूनिटी तो बढ़ाता है , एक हाल ही में रिसर्च पाया गया है अदरक तेज दर्द में भी राहत दिलाता है।

5 साग

 

साग में बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन C पाया जाता है और इसके साथ ही साथ इसमें कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स भी पाएंजाते हैं। नियमित रूप से साग सेवन करने से इंफेक्शंस से लड़ने में सहायता मिलती है और हमारे शरीर इम्यून सिस्टम बहुत तेज़ी से बढ़ता है।
धन्यवाद,

No comments:

Post a Comment